HomeCHHATTISGARHRAIPURआदर्श आचार सहिंता लागू होते ही एक्शन मोड में पुलिस, अलग-अलग जगहों...

Date:

आदर्श आचार सहिंता लागू होते ही एक्शन मोड में पुलिस, अलग-अलग जगहों पर की जा रही सरप्राइज चेकिंग…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

जी.भूषण रायपुर:

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही रायपुर पुलिस की सख्ती बढ़ गई है | अलग-अलग जगहों पर पुलिस टीम सरप्राइज चेकिंग कर रही है | अंतरजिला चेक पोस्ट के साथ ही शहर के भीड़-भाड़ वाली सड़को पर भी चेकिंग की जा रही है |

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इन चेकिंग पॉइंट्स का औचक निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए हैं | आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फ्रिबिज मैटीरियल, नशे के सामान और अवैध हथियार के पहुंच को रोकने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार जांच की जा रही है |

बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने मंगलवार को प्रदेशभर के कलेक्टर और एसपी की बैठक ली. जिसमें चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के निर्देश दिये थे | साथ ही आचार संहिता नियम कानून के कड़ाई से पालन के निर्देश भी दिए |

ज्ञात हो कि 9 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है | जिसके बाद कानून व्यवस्था पूरी तरीके से निर्वाचन आयोग के अधीन है | चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जांच, चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | वहीं संदिग्ध चीजों पर भी नजर रखी जा रही है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर के दूरस्थ वनांचल से विकास की नई राह खुली, ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड का काम पूरा…

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के महत्वपूर्ण खंड के पूर्ण होने...