37.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

कौशल्या माता विहार में व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों की निविदाओं का विक्रय आज से…

HomeRaipurकौशल्या माता विहार में व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों की निविदाओं का विक्रय...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

182 व्यावसायिक भूखंड और 73 आवासीय भूखंड विक्रय के लिए उपलब्ध, 25 को खुलेगी निविदाएं .

रायपुर, 11 अक्टूबर 2023/ रायपुर विकास प्राधिकरण की कौशल्या माता विहार (कमल विहार) योजना में लेआऊट संशोधन के बाद 182 व्यावसायिक भूखंडो और 73 आवासीय भूखंडों के आवंटन के लिए निविदा प्रपत्रों का विक्रय कल 11 अक्टूबर से होगा। निविदाएं प्राधिकरण कार्यालय से रुपए 500 का नगद भुगतान कर प्राप्त की जा सकेगी। 25 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक प्राप्त सभी निविदाएं उसी दिन शाम 4.00बजे खोली जाएंगी।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के अनुसार ‘सेक्टर लेवल’ के 170 व्यावसायिक भूखंड योजना के सेक्टर 2,4,6,8ए,10 व 11ए में उपलब्ध हुए हैं जिनका क्षेत्रफल 457 वर्गफुट से 3119 वर्गफुट तक है। निविदा से आवंटन हेतु इनका ऑफसेट मूल्य 3300 रुपए प्रति वर्गफुट निर्धारित किया गया है। वहीं ‘स्कीम लेवल’ के 12 व्यावसायिक भूखंड सेक्टर 11ए में उपलब्ध हुए है जिसका क्षेत्रफल 2016 से 58752 वर्गफुट तक है। इन भूखंडों की निविदा से आवंटन हेतु ऑफसेट दर रुपए 2707 रुपए प्रति वर्गफुट निर्धारित की गई है। 73 आवासीय भूखंड विभिन्न सेक्टरों में उपलब्ध है जिसमें 2000 वर्गफुट से छोटे भूखंड की ऑफसेट दर रुपए 1979 प्रति वर्गफुट तथा 2 हजार से बडें भूखंड 1884 रुपए प्रति वर्गफुट की निर्धारित की गई है। निविदा प्रपत्र प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन से भी डॉऊनलोड किया जा सकता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...