वरिष्ठ शिक्षिका डॉ सुमन वर्मा , खेल शिक्षक श्री उमेश सिंह ठाकुर,कार्यालयीन एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुवे |

HomeCHHATTISGARHRAIPURवरिष्ठ शिक्षिका डॉ सुमन वर्मा , खेल शिक्षक श्री उमेश सिंह ठाकुर,कार्यालयीन...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर : वरिष्ठ शिक्षक एवं कर्मचारियों के द्वारा किये गए उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण को सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से आज राजधानी के प्रतिष्ठित शालाओं में से एक श्री बालाजी विद्या मंदिर,देवेंद्र नगर, रायपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल (समाज सेवी, उद्योगपति ) के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ l

इस अवसर पर शाला की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ सुमन वर्मा , खेल शिक्षक श्री उमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यालयीन एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के उत्कृष्ट सेवा कार्यो के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर समानित किया गया l इस अवसर पर अपने सन्देश में मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ शिक्षिका डॉ सुमन वर्मा , खेल शिक्षक श्री उमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यालयीन एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज “आप को समानित करने का यह अवसर मुझे पहली बार मिला है जिसकी मुझे बहुत ख़ुशी हो रही हैl हमारा कर्म ही सबसे बड़ा होता है, कद नहीं l अपने काम के प्रति समर्पण की भावना होना आवश्यक है इससे हमें लोगो का आशीर्वाद मिलता है जो हमारे जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होता है ” साथ ही उपस्थित सभी छात्रों को संबोधित करते हुए प्रेरणात्मक उद्बोधन दिए l

इस अवसर पर श्री जी स्वामी अध्यक्ष आंध्रा एसोसिएशन रायपुर, टी श्रीनिवास रेड्डी उपाध्यक्ष -1, श्री के.एस आचार्युल सचिव, कार्यकारिणी के सदस्यों में सर्वश्री साई गोपाल ,टी सुरेश ,शाला की प्राचार्या डॉ फ्रेनी, जयप्रकाश छात्र एवं शिक्षकगन उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्या श्रीमति फ्रेनी जयप्रकाश के द्वारा किया गया | पश्चात् कार्यक्रम का समापन सचिव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया l

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...