35.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

विधानसभा निर्वाचन 2023, कलेक्टर एवं एसपी ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस,प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया के प्रतिनिधियों को निर्वाचन सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियों से कराया अवगत…

HomeChhattisgarhविधानसभा निर्वाचन 2023, कलेक्टर एवं एसपी ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस,प्रेस वार्ता के...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

आनंद गुप्ता: जशपुर

जशपुरनगर 09 अक्टूबर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.रवि शंकर की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई।


कलेक्टर डॉ. मित्तल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया के प्रतिनिधियों को निर्वाचन सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है। प्रदेश में दो फेज में चुनाव होगा। जिसमें प्रथम चरण 7 नवंबर एवं दूसरा चरण 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा अगामी आम निर्वाचन के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपादित करने के उददेश्य से भी राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं शासकीय सेवकों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। जिसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना अति-आवश्यक है, ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन का कार्य सम्पन्न किया जा सके।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.रवि शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट की व्यवस्था की गई है जहां पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन के मद्देनजर सभी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी और अवैध कार्य करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

12वीं हिंदी पेपर लीक केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3 हजार रुपए में बेचता था प्रश्नपत्र; तस्वीर वायरल…

रायपुर,स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा का पेपर टेलीग्राम...

रायपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, भाजपा नेत्री के परिवार पर उठे सवाल; बच्चे और महिलाओं ने भी लहराए हथियार…

रायपुर,स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री श्री साय…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्य बिंदु : रायपुर में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’...

रायपुर में बड़ी चोरी, लक्ष्य ज्वेलर्स से करीब 1 करोड़ के जेवरात पार…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्य बिंदु : खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...