18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

जिला कलेक्टर अजीत वसंत एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.डी.मंडावी ने “विधानसभा निर्वाचन -2023” पर पत्रकारों से चर्चा की …

HomeChhattisgarhजिला कलेक्टर अजीत वसंत एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.डी.मंडावी ने "विधानसभा...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर :

नारायणपुर : जिला जिला कलेक्टर अजीत वसंत एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.डी.मंडावी ने “विधानसभा निर्वाचन -2023” पर पत्रकारों से चर्चा की | पत्रकार वार्ता में सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथी उपलब्ध थे | पत्रकार वार्ता में चर्चा के दौरान कलेक्टर अजीत वसंत एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.डी.मंडावी ने आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पर मतदाता सूची सबंधित विवरण पर चर्चा की जो कि निम्नानुसार रही |

उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 02 अगस्त 2023 और आज की स्थिति में मतदाताओं की संख्या से अवगत कराया | जिसके अनुसार जिले में पूर्व प्रकाशन के अनुसार कुल पुरुष मतदाता 40400 ,महिला -43960,थर्ड जेंडर -3 इस तरह कुल मतदाता 84363 थे | जबकि आज कि स्थिति में पुरुष मतदाता 41978,महिला-45647,थर्ड जेंडर -03 रहे | जिसके अनुसार कुल वृद्धि पुरुष मतदाता -1578,महिला-1687,थर्ड जेंडर -0 बतायी गयी | इस प्रकार कुल मतदाताओं में 3265 की वृद्धि पायी गयी है | इसी प्रकार जिले में नए वयस्क मतदाता 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग में भी 1031 की वृद्धि दर्ज की गयी |

आपको बता दें कि नारायणपुर जिले में कुल थर्ड जेंडर -03,दिव्यांग मतदाताओं की संख्या -759, ओ० वर्ष के आयु के मतदाता-681, सेवा मतदाता (सर्विस वोटर्स ) की संख्या 373 है | वही जिले के मतदान केन्द्रों की संख्या में किसी प्रकार से कोई परिवर्तन नहीं है | जो कि जिले में आज भी 127 केंद्र बतायी गयी | इसी प्रकार अन्य जिलों में मतदाताओं की जानकारी दी गयी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related