27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

एशिया कप 8वीं बार भारत ने जीता:फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा ,इंडिया की सबसे बड़ी जीत…

HomeRaipurएशिया कप 8वीं बार भारत ने जीता:फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : रायपुर

नयी दिल्ली : टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। यह मैच खत्म होते वक्त बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। इससे पहले, टीम इंडिया ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।

फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। साथ ही भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड भी सुधारा है। टीम इंडिया बल्लेबाजी में सिर्फ 37 गेंद खेलकर मैच जीत गई। पिछला रिकॉर्ड 69 बॉल का था। भारत ने 2001 में केन्या को इतनी गेंदें खेलकर हराया था। आगे पढ़िए मैच रिपोर्ट…

सिराज ने ग्राउंड्स स्टॉफा को डोनेट की इनामी राशि
मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रुपए) की इनामी राशि मिली। सिराज ने यह रकम ग्राउंड्स स्टॉफ की टीम को डोनेट कर दी।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने भी ग्राउंड्स स्टॉफ को 50 हजार डॉलर (करीब 40 लाख रुपए) दिए। एशिया कप के अधिकांश मुकाबले बारिश से प्रभावित रहे और ग्राउंड्स स्टॉफ ने कड़ी मेहनत की।

जीत के हीरो

  • मोहम्मद सिराज : 6 विकेट चटकाए मोहम्मद सिराज ने पहले ही स्पेल में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी शुरुआती 16 गेंदों में श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी।
  • हार्दिक पंड्या : 3 विकेट लिए सिराज के बाद हार्दिक पंड्या ने श्रीलंकाई टीम को 50 रन पर सिमेटने पर अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी बैटर्स के 3 विकेट हासिल किए।
  • जसप्रीत बुमराह : पहला विकेट चटकाए जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की तीसरी बॉल पर कुसल परेरा को आउटकर श्रीलंका के विकेट्स का खाता खोला। यहां से शुरू हुआ विकेटपतन का दौर पथिराना के विकेट के साथ थमा। पथिराना को पंड्या ने आउट किया।

यहां से श्रीलंकाई पारी…

श्रीलंका 50 रन पर ऑलआउट, भारत के खिलाफ किसी टीम का सबसे छोटा स्कोर
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम 50 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 15.2 ओवर में पवेलियन लौटा दिया। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पंड्या को 3 विकेट मिले। एक सफलता जसप्रीत बुमराह के हिस्से आई।

श्रीलंका ने बांग्लादेश का रिकॉर्ड तोड़ा
यह भारत के खिलाफ किसी टीम का वनडे में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले, वनडे में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर बांग्लादेश के नाम था। बांग्लादेश की टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हुई थी। वनडे में ओवरऑल सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। जिम्बाब्वे की टीम 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

श्रीलंका का कोई भी बैटर 20 पार नहीं
भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बैटर जूझते नजर आए। टीम का कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रनों की पारी खेली, जबकि दुशन हेमंथ ने 13 रन बनाए।

पावरप्ले: श्रीलंकाई पारी लड़खड़ाई
पावरप्ले में श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई। टीम ने 10 ओवर में 33 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। सिराज ने 5 और बुमराह ने एक विकेट लिया। आलम यह था कि टीम का कोई भी बैटर डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाया।

सिराज ने चामिंडा वास के रिकॉर्ड की बराबरी की
मोहम्मद सिराज ने वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सिराज ने 5 विकेट के लिए 16 गेंदें ली। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों पर ही 5 विकेट लिए थे।

श्रीलंका ने 16 रन पर 6 विकेट गंवाए
पहले खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने महज 12 रन के स्कोर पर छठा विकेट गंवा दिए है। ओपनर कुसल परेरा, कप्तान दसुन शनाका, सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका जीरो पर आउट हुए, जबकि पथुम नसांका 2 और डी सिल्वा 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट

  • पहला : (कुसल परेरा- 0 रन) : पहले ओवर की तीसरी बॉल पर जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : (पथुम निसांका- 2 रन) : चौथे ओवर की पहली बॉल पर सिराज ने जडेजा के हाथों कैच कराया। जडेजा ने पॉइंट पर शानदार कैच पकड़ा।
  • तीसरा: (सदीरा समरविक्रमा- 0 रन): चौथे ओवर की तीसरी बॉल पर सिराज ने बोल्ड कर दिया।
  • चौथा : (चरिथ असालंका- 0 रन) : चौथे ओवर की चौथी बॉल पर सिराज ने ईशान किशन के हाथों कैच कराया।
  • पांचवां : (धनंजय डी सिल्वा- 4 रन) : चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर सिराज ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया।
  • छठा : (दसुन शनाका- 0 रन) : छठे ओवर की चौथी बॉल पर सिराज ने बोल्ड कर दिया।
  • सातवां : (कुसल मेंडिस- 17 रन) : 12वें ओवर की दूसरी बॉल पर सिराज ने बोल्ड कर दिया।
  • आठवां : (दुनिथ वेल्लालागे- 8 रन) : 13वें ओवर की तीसरी बॉल पर हार्दिक पंड्या ने वेल्लालागे को केएल राहुल के हाथों कैच कराया।

आधे घंटे देरी से शुरू हुआ फाइनल
फाइनल शुरू होने में बारिश के कारण देरी हुई। फाइनल 3 बजे की जगह 3 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ। टॉस होने के तुरंत बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो बाद में तेज हो गई।

बूंदाबांदी शुरू होते ही आर प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंड स्टॉफ ने मैदान को कवर कर दिया।

बूंदाबांदी शुरू होते ही आर प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंड स्टॉफ ने मैदान को कवर कर दिया।

एक-एक बदलाव के साथ उतरीं दोनों टीमें फाइनल मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव किए गए हैं। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने चोटिल महीश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंथ को खिलाया है, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चोट के कारण बाहर हुए अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया है।

श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया।

श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथ, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

देखिए भारत-श्रीलंका फाइनल मैच के फोटो

फाइनल मैच से पहले रणनीति बनाते भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा।

फाइनल मैच से पहले रणनीति बनाते भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा।

वार्मअप के दौरान भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली।

वार्मअप के दौरान भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली।

बारिश हुई तो क्या होगा?
फाइनल मैच आज बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल (ACC) ने एक रिजर्व-डे (सोमवार, 18 सितंबर) रखा है। यद‍ि रिजर्व डे पर भी बारिश होती है, तो भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।यहां भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका होगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए 7 फाइनल में से 4 भारत ने जीते, जबकि 3 में श्रीलंका को सफलता मिली।

फाइनल से पहले फोटो शूट के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका।

फाइनल से पहले फोटो शूट के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका।

हेड टु हेड
ओवरऑल भारत और श्रीलंका के बीच 166 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की है। 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है।

एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में इन टीमों का हेड टु हेड कैसा रहा है, यह आप अगली तस्वीर में देख सकते हैं…

शुभमन गिल टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर
टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को फाइनल के लिए कोलंबो में बुलाया गया है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके लिए अब तक कोई बयान नहीं जारी किया है।

एशिया कप 2023 में भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव टॉप विकेट टेकर हैं। एशिया कप 2023 में भारत के टॉप बैटर और बेस्ट बॉलर का प्रदर्शन अगले ग्राफिक में देखिए…

श्रीलंका की ओर से समरविक्रमा के नाम सबसे ज्यादा रन
श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा इंजरी के कारण फाइनल से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तीक्षणा की चोट पर अपडेट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि तीक्षणा फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

श्रीलंका की ओर से एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन सदीरा समरविक्रमा के नाम है। मथीश पथिराना ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...