31.1 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

श्री बालाजी विद्या मंदिर ,देवेन्द्र नगर में कक्षा 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह संपन्न ….

HomeChhattisgarhश्री बालाजी विद्या मंदिर ,देवेन्द्र नगर में कक्षा 12वीं के छात्रों का...

Date:

रायपुर : 13 फरवरी 2023

आज श्री बालाजी विद्या मंदिर ,देवेन्द्र नगर, सेक्टर – 2 ,रायपुर (छ.ग. ) में विदाई समारोह आयोजित हुवा | कार्यक्रम का आगाज़ विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि श्री जी .स्वामी के आतिथ्य में सरस्वती वंदना के साथ हुवा |

कक्षा 12 वीं के छात्रों में शाला नायक प्रियांशु द्विवेदी एवं शाला नायिका कृतिका अग्रवाल के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जी.स्वामी एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया | पश्चात् कुमारी स्नेहा और कुमारी शुभांगी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथिगण को मंत्रमुग्ध कर दिए | इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जी .सवामी (अध्यक्ष आंध्रा एसोसिएशन ,रायपुर ) ने कक्षा 12 वीं के छात्रों को आशीर्वचन में संबोधित किया और कहा कि आप न केवल शाला के अच्छे छात्र बने अपितु देश के सर्वश्रेष्ठ भावी नागरिक भी बनें |

पश्चात् संस्था के सचिव श्री के. एस.आचार्युलू ने छात्रों को शुभाशीष देते हुवे उज्जवल भविष्य की कामना की | इसी क्रम में संस्था के उपाध्यक्ष श्री टी.श्रीनिवास रेड्डी , कोषाध्यक्ष श्री मोहन के.नायडू ,कार्यकारिणी सदस्य श्री बी.वी.एस.राजकुमार ने भी छात्र ,छात्राओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि किसी भी संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए और अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते रहना चाहिए |

शाला की प्राचार्या डॉ.फ्रेंनी जयप्रकाश ने अपने छात्रों को उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुवे अपने वक्तव्य में कहा , जीवन में उतार चढ़ाव तो आते ही रहतें हैं पर आप सभी अपने व्यक्तित्व को निखारें | आप सभी आगे जिस भी क्षेत्र में जाएँ वहां हमेशा अनुशासन ,सेवा भाव एवं समर्पण से कार्य करें , साथ ही शाला के नाम के साथ , अपने माता पिता और देश का भी नाम रोशन करें |

शाला में शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु डेनिश वीरपारा, वंश कुमार निषाद , शैक्षणिक स्तर की प्रतिभा हेतु जानवी जैन, श्रेष्ठ अनुशाशन के पालन हेतु एस.शिवराम , उत्तम छात्रा हेतु कुमारी समृद्धि सिंह ठाकुर पुरस्कृत हुवे | इस दौरान मिस बालाजियंस -कुमारी जी .वंदना , मिस्टर बलाजियंस- कुणाल छुट्टानी, मिस इवनिंग -भूमि चौहान , मिस्टर इवनिंग – अक्षय वीरानी चुने गए |

समारोह अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम ,गीत संगीत के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुवा | इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव श्री एम.श्रीनिवास राव , कार्यकारिणी सदस्य श्री के.विजय कुमार , एल.रुबेश राव , बी .रोहित , टी.सुरेश कुमार , टी.सुरेश कुमार,दी.अनंता , डी.उमामहेश्वर , पी.अमित नायडू , संस्था के आजीवन सदस्य , आंध्रा महिला विंग के सदस्य , उप -प्राचार्या ,शिक्षकगण, एवं सभी छात्र उपस्थित रहे | समारोह का सफल संचालन कक्षा 11 वीं के छात्र सौम्या वर्मा ,शिवम् दीक्षित एवं के.रोहिणी ने किया |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला लोहा गिरने से कई मजदूर झुलसे…

बिल्हा /बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: 10 मार्च 2026 को बिलासपुर के नोवा...

रायपुर बस स्टैंड से बाबा ट्रैवल्स की बस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से...