31.1 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरिया प्रवास पर ….

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरिया प्रवास पर ....

Date:

जशपुर: 13 फरवरी 2023 (आनंद गुप्ता)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे | श्री बघेल जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कोरिया कुमार के नाम से विख्यात प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री स्वर्गीय डॉ.रामचंद्र सिंहदेव की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतीमा का अनावरण करेंगे |

मुख्यमंत्री श्री बघेल आज सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बैकुंठपुर शासकीय रामानुज उ.मा.विद्यालय स्थित मिनी स्टेडियम के हेलीपेड पर पहुंचेंगे | 12.35 को कार से घडी चौक के लिए रवाना होकर 12.45 बजे पहुंचेंगे और चौक पर स्थित डॉ.सिंहदेव की प्रतीमा का अनावरण करेंगे | साथ ही लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत के अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे | पश्चात् श्री कोरिया कुमार जी कि समाधि पर पुष्पांजलि अर्पण करेंगे |इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ,गृह,लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ,स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ,कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी , जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे , स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेम साय सिंह टेकाम , खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत , सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ,संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे | इसके बाद मयाली नेचर केम्प के लिए रवाना होंगे | पश्चात् युवा महोत्सव में कैक्टस गार्डन का अवलोकन करेंगे | पश्चात् मधेश्वर महादेव ऐतिहासिक सलामी गुफा दर्शन , किसान मेला एवं अन्य कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे | पश्चात् रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला लोहा गिरने से कई मजदूर झुलसे…

बिल्हा /बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: 10 मार्च 2026 को बिलासपुर के नोवा...

रायपुर बस स्टैंड से बाबा ट्रैवल्स की बस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से...