36.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

नरवा विकास से बढ़ेगा भू-जल स्तर: श्री मो. अकबर

HomeChhattisgarhनरवा विकास से बढ़ेगा भू-जल स्तर: श्री मो. अकबर

Date:

रायपुर : नरवा विकास से बढ़ेगा भू-जल स्तर: श्री मो. अकबर

ओगरहा नाला विकास कार्य का भूमिपूजन में शामिल हुए वनमंत्री  
रायपुर, 12 फरवरी 2023
प्रदेश के वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम महली में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत एक करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से ओगरहा नाला विकास कार्य का भूमि पूजन किया। 
        केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि नरवा विकास योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वन क्षेत्रों में भू जल संरक्षण का निर्माण करने के लिए की गई है। इस योजना के माध्यम से वन क्षेत्रों में भू संरक्षण का कार्य किया जाएगा। जिसके माध्यम से वन क्षेत्रों में स्थित नालों में पानी की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य वन्यजीवों को उनके रहवासी क्षेत्र में चारा पानी उपलब्ध कराया जाना है। जिसके माध्यम से आबादी क्षेत्रों में जंगली जानवर आकर्षित नहीं होंगे और लोगों की जान बच सकेगी। साथ ही साथ नरवा विकास योजना के तहत पेयजल एवं सिंचाई के साधन विकसित करने में मदद प्राप्त होगी।
        केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि क्षेत्रों में नालों पर भूजल संरक्षण कार्य के लिए विभिन्न संरक्षण का निर्माण किया जाएगा। जिससे वन भूमि के क्षरण को रोका जा सकेगा और जल भंडार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सिंचाई करने में पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नरवा विकास योजना के तहत राज्य के वन क्षेत्रों में भूजल संरक्षण करने के बाद किसान आसानी से सिंचाई कर सकेंगे एवं अपनी फसल को अच्छे से कर सकेंगे। 
श्री अकबर ने कहा कि सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का दूसरा मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को सिंचाई के लिए अधिक से अधिक पानी उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में कुआं, हैंडपंप और बोरवेल आदि में भी पानी के स्तर में कमी ना आए और किसान आसानी से खेती बड़ी कर सकें। इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य है कि सालों भर जल की उपलब्धता बनी रहे और किसान आत्मनिर्भर व सशक्त बने।
इस मौके पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्लीपर यात्रियों को बड़ी राहत: अब ट्रेन में मिलेगा बेडरोल, रायपुर मंडल की नई पहल…

छत्तीसगढ़ रायपुर। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों...