HomeCHHATTISGARHटिकट और विस्तारित बैठक को लेकर डिप्टी CM का बयान, 75 के...

Date:

टिकट और विस्तारित बैठक को लेकर डिप्टी CM का बयान, 75 के फेर में कांग्रेस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

डिप्टी सी.एम. सिंघ्देव बोले – सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी, प्रत्याशियों की सूची को लेकर जल्दबाजी नहीं…

रायपुर. कांग्रेस की विस्तारित बैठक को लेकर उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का बयान सामने आया है | उन्होंने कहा, नए पदाधिकारी का स्वागत किया गया | नए महामंत्री भी बनाए गए थे | सह महामंत्री, सचिव इन सभी का स्वागत किया गया | सीनियर लीडर ने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी अनुभव को साझा किया | चुनाव की जिम्मेदारियां सबसे पहले रही हैं | सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के समीप जिम्मेदारियां दी जाएगी | अच्छे से अच्छे हमें परिणाम लाना है और कांग्रेस का संदेश जन-जन तक पहुंचना है, आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें 75 पार करना है |

आगे डिप्टी सीएम ने कहा कि, संकेत मिल रहे हैं कि 8 तारीख को खड़गे जी आ रहे हैं | उसी समय यहां एक और बैठक हो सकती है | विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा, कांग्रेस जल्दबाजी में नहीं है | सोच समझ कर अच्छे से निर्णय लिया जाएगा |

वहीं नवागढ़ में गुरू रुद्र कुमार के विरोध को लेकर डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा, यह सिलसिला अभी चलेगा. प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को समझाइश भी दी है | शैलजा जी ने अपना इलेक्शन का अनुभव कार्यकर्ताओं से साझा किया | 2700 लोगों के आवेदन आए हैं, लेकिन टिकट 90 को मिलेंगे. संदेश एकजुट होकर आगे चलने का है और छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जांजगीर-चांपा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 15.87 लाख के जेवर बरामद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: बलौदा थाना क्षेत्र के सोनार...

रायपुर कृषि कॉलेज में आज स्पॉट काउंसलिंग, बीएससी कृषि में प्रवेश का मौका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा; 4 आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: अंबिकापुर के दर्रीपारा में कांग्रेस मंडल...