32.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

कांग्रेस आला नेताओं के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों की विस्तारित कमेटी की बैठक सम्पन्न…

HomeChhattisgarhकांग्रेस आला नेताओं के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों की विस्तारित कमेटी की बैठक...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में 3 सितंबर रविवार को दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला एवं शहर अध्यक्ष और मोर्चा संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI के प्रदेश अध्यक्षों का विस्तारित बैठक संपन्न हुई । शैलजा बोलीं किसी भी कार्यकर्ता पर दबाव नही,एकजुट होकर काम करेंगे।

सभी कार्यकर्ता को आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएगी | भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरे हो रहें है | पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किया जाएगा | राहुल गांधी जी ने पूरे देश को एक साथ जोड़ा है | नफ़रत के माहौल में मोहब्बत की दुकान खोली है | राहुल जी के साथ पूरे देश के युवा, बुजुर्ग और बच्चे उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं, क्योंकि राहुल जी हर वर्ग के लोगों की बात सुनते ही |

इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ शामिल हुवे।

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, कांग्रेस पार्टी के नए कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी | कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है. पूरे पार्टी में जोश का माहौल है | सभी ने एक साथ मिलकर कांग्रेस को चुनाव में जीत दर्ज कराने की ज़िम्मेदारी ली है | सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CM विष्णु देव साय दिल्ली रवाना, अमित शाह से करेंगे मुलाकात…

रायपुर / छत्तीसगढ़ बस्तर अभियान, सुरक्षा और विकास मुद्दों...