22.4 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु आज से ग्रामवार लगेंगे शिविर

HomeChhattisgarhकिसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु आज से ग्रामवार लगेंगे शिविर

Date:

जशपुरनगर  : किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु 13 फरवरी से 31 मार्च तक किया जाएगा ग्रामवार शिविर आयोजन

कलेक्टर ने विशेष शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाने के लिए कहा

जशपुरनगर 13 फरवरी 2023

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले के अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत परिधि में लाने हेतु 13 फरवरी से 31 मार्च 2023 तक ग्रामवार शिविर आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड परिपूर्णता अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन के समस्त संबंधित राजस्व, कृषि, पंचायत, सहकारिता, पशुपालन, मछली पालन, उद्यान विभाग, वित्तीय संस्थाएं आपसी समन्वय स्थापित कर विशेष शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाने के लिए कहा है। साथ ही अभियान अंतर्गत तैयार किए गए दैनिक प्रगति प्रतिवेदन उप संचालक कृषि को प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामवार किसान क्रेडिट कार्ड परिपूर्णता शिविर कार्यक्रम हेतु विशेष शिविर आयोजन कर राजस्व, पंचायत, कृषि विभाग के समस्त मैदानी अमले, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रा.कृ.वि. अधिकारी, पटवारी, सरपंच व सचिव समिति के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों से अधिक संख्या में किसानों को संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज सहित उपस्थित होने के लिए सूचना देगें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला लोहा गिरने से कई मजदूर झुलसे…

बिल्हा /बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: 10 मार्च 2026 को बिलासपुर के नोवा...

रायपुर बस स्टैंड से बाबा ट्रैवल्स की बस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से...