38.1 C
Raipur
Tuesday, May 19, 2026

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:इवेंट के 40 साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय ने जीता सोना, पाकिस्तान के नदीम को सिल्वर…

HomeChhattisgarhनीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:इवेंट के 40 साल के...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ – रायपुर

ओलिंपिक में 120 साल में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी इतिहास रच दिया है। नीरज ने बुडापेस्ट में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो का गोल्ड जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने 88.17 मीटर के अपने बेस्ट एफर्ट के साथ गोल्डन कामयाबी हासिल की।

नीरज की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न सिर्फ एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगह में उन्हें उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर आपको बधाई।’

यह चैंपियनशिप 1983 से हो रही है और पहली बार किसी भारतीय एथलीट ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सिल्वर जीता। उन्होंने 87.82 मीटर का बेस्ट एफर्ट निकाला।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह भारत का ओवरऑल तीसरा मेडल है। पिछले सीजन में नीरज ने सिल्वर जीता था। महिला लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने 20 साल पहले 2003 में पेरिस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भीषण गर्मी में गो सेवा का अनूठा उदाहरण, जगह-जगह लगाए गए पानी के कोटना…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर में सेवा समिति द्वारा पशुओं के...