28.3 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा.. रद्द हुई इन ट्रेनों को किया रिस्टोर, यहां देखें लिस्ट…

HomeChhattisgarhरक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा.. रद्द हुई इन ट्रेनों को...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

बिलासपुर। बिलासपुर, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत सवारी गाड़ियों के अनियमित संचालन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेलवे हर दिन अलग-अलग कारण बताकर यात्री गाड़ियों को रद्द कर रही है। इस बीच रेलवे ने इस बार ट्रेनों को रद्द नहीम बल्कि रिस्टोर किया है। जीं हां.. सुनकर आपको भले यकीन न हो रहा हो, लेकिन इस बार त्यौहारी सीजन में यात्रियों की असुविधा को देखते हुए रेलवे ने अपना फैसला बदला है। रेलवे द्वारा 7 रद्द ट्रेनों को  रिस्टोर किया गया है।

दरअसल, नॉन इंटरलॉकिंग व मेंटनेंस के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया था, जिसके बाद अब रक्षाबंधन में संबंधित ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। यहां देखें रिस्टोर ट्रेनों की लिस्ट –

01. बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल (08740) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।
02. शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (08739) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।
03. रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर (08729) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।
04. डोंगरगढ़रायपुर मेमू पैसेंजर (08730) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है
05. गोंदिया-वडसा मेमू पैसेंजर (08806) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।
06. वडसा-चंदाफोर्ट मेमू पैसेंजर (08808) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।
07. चंदाफोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर (08805) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेलतरा और बिल्हा में विकास की रफ्तार तेज, 10 करोड़ से शहर संवारने की तैयारी; 123 करोड़ से गांवों को सिंचाई का सहारा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र...

झीरम घाटी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, रमन–भूपेश आमने-सामने…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की चर्चाओं के...