22.4 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

कोरबा के ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

HomeChhattisgarhकोरबा के ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, घंटों मशक्कत...

Date:

कोरबा: 12 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक फैक्ट्री में हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर में सुधार के बाद हिटिंग के दौरान आग लग गई, जिससे आगजनी स्थल के आसपास रखे लाखों के सामान जलकर खाक हो गए। आग पर काबू आसपास की बिजली बंद कर दमकल की मदद से पाया गया। इस घटना में फैक्ट्री संचालक को लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया खरमोरा के प्लाट नंबर 44 बी में ए टू जेड नामक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री है। फैक्ट्री के अंदर हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर में सुधार का कार्य चल रहा था। ट्रांसफार्मर में सुधार के बाद हिटिंग के दौरान अचानक आग लग गई। जहां सुधार कार्य में लगा मैकेनिक नहीं निकल पा रहा था। चौकीदार ने अपनी सूझबूझ से मैकेनिक की जान बचा ली। आग की लपटें दूर दूर तक पहुंचने लगी। जानकारी मिलते ही नगर सेना और सीएसईबी का दमकल वाहन घटना स्थल पहुंचा, जहां कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने पूरे क्षेत्र की बिजली बंद करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि आग की घटना हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर में सुधार के बाद हिटिंग के दौरान लगी। घटना में फैक्ट्री के भीतर रखे ट्रांसफार्मर समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए। फैक्ट्री संचालक आरपी नगर निवासी प्रणव मित्रा ने बताया कि इस घटना से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। सिविल लाइन रामपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला लोहा गिरने से कई मजदूर झुलसे…

बिल्हा /बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: 10 मार्च 2026 को बिलासपुर के नोवा...

रायपुर बस स्टैंड से बाबा ट्रैवल्स की बस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से...