36.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

मध्यप्रदेश में एक और पेशाब कांड? थाना प्रभारी पर पत्रकार के सर पर पेशाब करने का आरोप …

HomeMadhya Pradeshमध्यप्रदेश में एक और पेशाब कांड? थाना प्रभारी पर पत्रकार के सर...

Date:

छतरपुर : मध्यप्रदेश

थाना प्रभारी द्वारा पत्रकार के सिर पर पेशाब करने का आरोप ! छतरपुर निवासी पत्रकार मिंटू दुबे की बहन सुनीता तिवारी और साथी पत्रकारों ने इल्ज़ाम लगाया है कि ख़बर दिखाने से नाराज़ सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने दुबे पर ना सिर्फ़ फर्जी FIR दर्ज़ कर जेल भेजा बल्कि लॉकअप में मारपीट कर “सिर पर पेशाब किया और जान से मारने की धमकी भी दी।” एसपी को दिए लिखित शिकायत में पत्रकार की बहन ने इल्ज़ाम लगाया है कि थाना प्रभारी साहू ने 10 दिन पुराने लूट की FIR [IPC की धारा 394 और 587] में उसका नाम जोड़ कर जेल भेज दिया। मामला तब सामने आया जब बहन भाई से जेल में मिलने गई और उसमे आप बीती सुनाई। साधना न्यूज में काम करने वाले दुबे की बहन सुनीता ने कल दर्जनों पत्रकारों के साथ छतरपुर एसपी अमित सांघी से मुलाकात की और कठोर कार्यवाही की मांग की। एसपी सांघी ने 48 घंटे में जांच करने के आदेश दिए है। पिछले माह सीधी ज़िले में एक सत्ताधारी नेता द्वारा एक आदिवासी के सिर पर पेशाब करने की घटना ने प्रदेश में राजनैतिक भूचाल ला दिया था और उसे दबाने के लिए सीएम को पीड़ित आदिवासी के पैर धोने पड़े थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...