32.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन हुवा , मतदाता जागरूकता के लिए नगरपालिका अध्यक्ष ने दिलाई प्रतिभागियों को शपथ…

HomeChhattisgarhजिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन हुवा , मतदाता जागरूकता के लिए...

Date:

सुनील सिंह राठौर : 14 अगस्त 2023

नारायणपुर: 14 अगस्त 2023 – जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज 14 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित किया गया।

इस दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती सुनिता मांझी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतिभागी परेड ग्राउंड मैदान से पुराना बस स्टैण्ड होते हुए जय स्तंभ चौक, चांदनी चौक, नगर पालिका परिषद कार्यालय होते हुए पुनः परेड ग्राउंड में पहुंचे।

स्वतंत्रता दौड़ के आयोजन में भाग लेने हेतु जिले के गणमान्य नागरिकों, आम जनता, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बन्धुओं, खेल संघों के पदाधिकारीगण, जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों, खिलाड़ियों तथा जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल, कॉलेज, छात्रावासों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होने आयोजन में सहभागिता प्रदान कर स्वतंत्रता दौड़ को सफल बनाने में सहयोग की। सद्भावना दौड़ के पश्चात खेल मैदान में नगरपालिका के अध्यक्ष सुनिता मांझी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता के तहत् मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव सहित खेल विभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related