29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे के जांजगीर दौरे को लेकर तैयारी अंतिम चरण में…

HomeChhattisgarhमल्लिकार्जुन खड़गे के जांजगीर दौरे को लेकर तैयारी अंतिम चरण में...

Date:

जांजगीर चांपा : 09 अगस्त 2023

जांजगीर-चांपा। जिले में 13 अगस्त को कांग्रेस ‘भरोसे का सम्मेलन’ आयोजित करने जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आने वाले हैं।इसकी तैयारी पुलिस ग्राउंड जांजगीर में की जा रही है। 13 अगस्त को आयोजित होने वाला ‘भरोसे का सम्मेलन’ पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत समेत छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। आयोजन स्थल पर डोम बनाने का काम चल रहा है। जिले के स्थानीय कांग्रेस नेता आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भरोसा का सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार जांजगीर दौरे पर आ रहे हैं, ये गौरव की बात है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...