32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

जशपुर : आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में 1019 प्रकरणों का हुआ निराकरण।

HomeChhattisgarhजशपुर : आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में 1019 प्रकरणों का हुआ...

Date:

जशपुर दिनांक 11.02.2023 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में 1019 प्रकरणों का हुआ निराकरण।

जशपुर : 11 फरवरी 2023 (आनंद गुप्ता)

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक आज 11.02.023 को नेशनल लोक अदालत सम्पूर्ण देश में लगाया गया है इसी तारतम्य में जिला जशपुर में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमे राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से मामले का निपटारा किया गया ।

उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमो से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस के प्रकरणों को निराकृत किये गये हैं। इस हेतु कुल 08 खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिसमें से खण्डपीठ कमांक 1 श्रीमति अनिता डहरिया माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश की है। तथा खण्डपीठ क्रमांक 2 श्रीमति गीता नेवारे माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय की है तथा खण्डपीठ कमांक 3 श्री अजीत कुमार राजमानु माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुनकुरी की है तथा खण्डपीठ कमांक 4 माननीय के.पी. भादोरिया अपर जिला सत्र न्यायाधीश जशपुर की है। खण्डपीठ क्रमांक 5 श्रीमान डमरूधर चौहान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर की है। तथा खण्डपीठ कमांक 6 श्रीमति श्वेता श्रीवास्तव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुनकुरी की है तथा खण्डपीठ कमांक 7 श्री अनिल कुमार चौहान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जशपुर की है। खण्डपीठ कमांक 8 श्री उमेश कुमार भागवतकर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पत्थलगांव की है।

अतः इन कुल आठ खण्डपीठों पर प्री लिटिगेशन के मामले तथा न्यायालय में लंबित अपराधिक मामले 50 एवं मोटर दुर्घटना एम.ए.सी.टी. के लगभग 15 प्रकरण एवं परिवार न्यायालय के कुल 25 प्रकरणों एवं राजस्व के लगभग 6000 एवं कुल 1019 समरी प्रकरणों का निराकरण किया गया, तथा पूरे जिले में 08 खण्डपीठ का गठन किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...