22.4 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

बर्थडे पार्टी मनाकर कर लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच जारी

HomeChhattisgarhबर्थडे पार्टी मनाकर कर लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच...

Date:

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे युवकों के साथ जमकर मारपीट हुई है। इस हमले में दो युवकों को मामूली चोंट आई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवकों से मारपीट की गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कर ली है। तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना मोतीनगर ,टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। काशीराम नगर निवारी आकाश सिंह अपने दो दोस्त अभिषेक सिंह और अमित जगत के साथ एक निजी होटल में जन्म दिन की पार्टी मनाकर कर लौट रहा था। तभी उन पर पुरानी रंजिश को लेकर हैदर, सानू और साहिल ने हमला कर दिया। आकाश ने बताया कि उसका साथी अभिषेक सिंह हत्या के प्रयास के एक मामले का मुख्य गवाह है, होटल से जैसे ही बाहर निकले वैसे ही हैदर, सानू और साहिल ने अभिषेक के सिर पर पत्थर से वार किया । इससे वह मौके पर बेहोश हो गया। बीच बचाव करने जब अमीत के साथ आकाश पहुंचा तो दोनों के ऊपर धारदार नुकीली चीज से कमर पर वार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर बस स्टैंड से बाबा ट्रैवल्स की बस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से...