31.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

अमानक खाद को जबरदस्ती किसानों को लादने के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव – रतन दुबे.

HomeChhattisgarhअमानक खाद को जबरदस्ती किसानों को लादने के विरोध में भाजपा किसान...

Date:

किसानों को परेशान करना बंद करें भूपेश सरकार – रामप्रसाद कुमेटी

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर:- 06 अगस्त 2023 देश की भूपेश बघेल की सरकार मिट्टी मुरुम मिला अमानक खाद वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर जबरन बेचकर किसानों को परेशान कर रही है । भूपेश बघेल सरकार की योजना नरवा गुरुवा घुरूवा बाड़ी पूरी तरह केवल भ्रष्टाचार के लिए ही है, छत्तीसगढ़ में किसानो के साथ छल किया जा रहा है। जिसके विरोध में भाजपा किसान मोर्चा जिला नारायणपुर के बैनर तले कल दिनाँक 07- 08- 2023 दिन सोमवार को जिले के किसान कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।
उक्त बातें आज भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा प्रभारी रतन दुबे एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद कुमेटी ने कहीं है। रतन दुबे ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार किसानों को जबरदस्ती अमानक खाद को लादने का काम कर रही है जिससे किसानों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है, फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। जिसके विरोध में कल प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।
वही किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद कुमेटी ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार किसानों को परेशान करना छोड़ दे। भूपेश सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा प्रदेश के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। मिट्टी मुरुम मिला अमानक खाद वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर जबरन बेच कर किसानों को परेशान कर रही है। भूपेश बघेल के योजना नरवा गुरुवा घुरूवा बाड़ी पूरी तरह केवल भ्रष्टाचार के लिए ही है, छत्तीसगढ़ में किसानो के साथ छल किया जा रहा है। आने वाले समय में किसान इस भूपेश बघेल की सरकार को सबक सिखाएंगे। उक्त पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम एवं किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनिल साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...