31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

3 हमर क्लिनिक का हुआ भूमि पूजन,75 लाख की लागत,आम जनता को स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं मिलेंगी नि:शुल्क …

HomeChhattisgarh3 हमर क्लिनिक का हुआ भूमि पूजन,75 लाख की लागत,आम जनता को...

Date:

रायपुर : 06 अगस्त 2023

रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अमलीडीह, महात्मा गांधी नगर और कचना में 75 लाख की लागत से लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने के लिए 3 हमर क्लिनिक का भूमिपूजन आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने किया।

इस अवसर पर पंकज शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव , वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए, कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीबों किसानों, मजदूरों, दलितों, पीड़ितों, शोषित और पिछड़ों की समस्याओं का निराकरण करने में सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने आगे कहा कि हमर क्लिनिक के खुलने के बाद, अमलीडीह, महात्मा गांधी नगर और कचना के रहवासियों को अलग-अलग तरह की बीमारियाें का इलाज कराने में आसानी होगी। यहां मरीजों को सुबह-शाम ओपीडी की सुविधा के साथ ही 104 तरह की दवांए भी मिलेंगी । इसमें बीपी, शुगर की दवा भी शामिल है। खास बात यह है कि इन क्लीनिक में 14 प्रकार के पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा मिलेगी। हमर क्लिनिक में मरीजों के लिए ओपीडी से लेकर, पैथोलॉजी जांच और दवाइयां नि:शुल्क दी जाएंगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...