37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

सरगुजा,दुर्ग और रायपुर समेत शिक्षा विभाग के 3 संयुक्त संचालक एवं 10 अधिकारी किये गए सस्पेंड …

HomeChhattisgarhसरगुजा,दुर्ग और रायपुर समेत शिक्षा विभाग के 3 संयुक्त संचालक एवं ...

Date:

रायपुर : 02 अगस्त 2023

  1. ओपन कौंसलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में पदस्थापना आदेश में किये गए संशोधन .
  2. सशोधन के नाम पर करोड़ों का खेल .
  3. पहले बिलासपुर के संयुक्त संचालक को किया था सस्पेंड.
  4. ग्रामीण इलाकों में फिर से कई स्कूल एकल शिक्षकीय हो गए .

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के ओपन कौंसलिंग के जरिये पदस्थापना के बाद भी पदस्थापना आदेश में संशोधन करने को लेकर मचे बवाल के बीच राज्य शासन ने बड़ी कारवाई की है | कौंसलिंग के बाद भी शासन के निर्देशों को तक रखकर संशोधन करने पर शासन ने सरगुजा,दुर्ग और रायपुर समेत 10 शिक्षा अधिकारियों को सस्पेंड किया गया |

संशोधन से नाराज थे शिक्षा मंत्री : शासन के निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाते हुवे किये गए संशोधन से शिक्षा मंत्री ,प्रमुख सचिव और सचिव काफी नाराज़ थे | बताते है कि कुछ और शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है |

कहाँ कितनी पदोन्नति हुई और कितने संशोधन हुवे :

1.सरगुजा संभाग में 2793 शिक्षकों के पदोन्नति हुई | जावक पंजी में 2767 शिक्षकों के आदेश मिले | 26 शिक्षकों के आदेश की प्रविष्टी जावक रजिस्टर से गायब | 385 शिक्षकों के पदस्थापना आदेश में संशोधन | इसमें भी जावक पंजी में केवल 301 की संख्या दर्ज है | 84 संशोधन आदेश की प्रविष्टी जावक पंजी में नहीं मिली |

2. दुर्ग संभाग अमे 1504सहायक शिक्षकों की शिक्षक के पद पर पदोन्नति हुई | कौंसलिंग के जरिये पदस्थापना ,बाद में 438 शिक्षकों के पदस्थापना आदेश में संशोधन किया गया |

3. रायपुर संभाग में 3335 पद रिक्त हैं | इ व टी संवर्ग में 1283 शिक्षकों के पदोन्नति के आदेश जारी हुवे | ओपन कौंसलिंग पश्चात् पदस्थापना में संशोधन करने हेतु 778 के अभ्यावेदन प्राप्त हुवे थे | निर्णय लेने छानबीन समिति बनायी गयी थी | 778 में से 543 शिक्षकों के पदस्थापना आदेश में संशोधन किये गए |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...