कांकेर से रायपुर पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया ,जहर खाने से रेंजर की मौत,

HomeCHHATTISGARHकांकेर से रायपुर पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया ,जहर खाने...

Date:

भानुप्रतापपुर. कांकेर वन मंडल अंतर्गत कोरर वन परिक्षेत्र के रेंजर कृष्णा इरघट की जहर खाने से मौत हो गई| उन्होंने गुरुवार को किन्ही कारणों से अपने निवास में जहर खा लिया था | उन्हें कांकेर जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से बेहतर उपचार के लिए रामकृष्ण अस्पताल रायपुर ले जाया जा रहा था | इस दौरान रेंजर ने धमतरी और रायपुर के बीच दम तोड़ दिया|

वन मंडलाधिकारी बाजपेई ने बताया कि किन कारणों से रेंजर ने जहर सेवन किया है, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है | मामले की जांच की जाएगी. बता दें कि रेंजर इरघट कांकेर जिले के ही निवासी थे | अभी रायपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक ग्राम कापसी लाया जाएगा. यहां उनका अंतिम संस्कार होगा. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related