छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मंदिरों में सावन का तीसरा सोमवार आज, गूंजा ओम नमः शिवाय…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मंदिरों में सावन का तीसरा सोमवार आज,...

Date:

रायपुर: 24 जुलाई 2023

भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना चल रहा है। शिव भक्त बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं। आज सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के तीसरे सोमवार को शव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ गई है। लोग सुबह से ही बेल पत्र, दूध, दही लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़

छत्तीसगढ़ के सभी शिव मंदिरों में आज सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। बड़ी संख्या में भक्त बेल पत्र, दूध, दही लेकर बाबा भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए शिव मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं धमतरी जिले के कर्णेश्वर मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। बता दें कि कर्णेश्वर मंदिर महानदी के उदगम स्थल के तट पर स्थित है।

मध्य प्रदेश के मंदिरों गूंजे ओम नमः शिवाय के जयकारे

वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मंदिरों में भी ओम नमः शिवाय के जयकारे गूंज रहे हैं। प्रदेश के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। बता दें कि आज सावन के तीसरे सोमवार को शिव योग और रवि योग है। पुराणों में इस योग को अमृत काल माना जा रहा है। इस साल अधिकमास के कारण सावन 2 महीने का है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...