31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

प्रदेश के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

HomeChhattisgarhप्रदेश के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश , मौसम विभाग ने...

Date:

रायपुर: 24 जुलाई 2023

रायपुर :  राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश भर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश ने मौसम को ठंडा करते हुए लोगों को राहत तो दी। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है और उत्तर छत्तीसगढ़ में कम बारिश होगी।

प्रदेश के कई स्थानों पर होगी बारिश

वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले 4- 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में तेज बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। बता दें कि, अभी सावन का महीना चल रहा है और सावन में बारिश होना और झड़ी लगना आम बात है, लेकिन लगातार तेज बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...