29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

आखिर कैसे मान गए टी.एस. सिंहदेव- नाराजगी दूर होने की 3 वजह …

HomeChhattisgarhआखिर कैसे मान गए टी.एस. सिंहदेव- नाराजगी दूर होने की 3 वजह...

Date:

रायपुर : 23 जुलाई 2023

टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव जीती है तो भूपेश बघेल के नाम पर सबसे पहले विचार किया जाएगा सैनिकों के बयान से यह साफ हो गया कि वह बघेल के नाम पर मान गए हैं

तीन माह बाद नवंबर दिसंबर में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं सूबे में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है छत्तीसगढ़ कांग्रेस का एक बहुत बड़ा डर खत्म होता दिख रहा है दरअसल सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस के कद्दावर नेता टीएस सिंह देव के बीच का मनमुटाव जगजाहिर है लेकिन सीने में रविवार को एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा जिसके आप कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं

सी.एम. के लिए भूपेश बघेल का नाम :

टी.एस.सिंहदेव ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव जीतती है ,तो भूपेश बघेल के नाम पर सबसे पहले विचार किया जाएगा | सिंह के बयान से यह साफ हो गया कि वह बघेल के नाम पर मान गए हैं | टी.एस.सिंहदेव ने भूपेश बघेल की तारीफ भी की | गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई थी | तब टी.एस.सिंहदेव मुख्यमंत्री की रेस में थे | हालांकि कांग्रेस ने भूपेश पर भरोसा जताया | ऐसा माना जा रहा था कि ढाई साल बाद टी.एस.सिंहदेव को सीएम बनाया जा सकता है | लेकिन कांग्रेसी का भरोसा बघेल पर बरकरार रहा | ऐसे में सिंहदेव और बघेल के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा | अब सिंहदेव की नाराजगी दूर होती दिख रही है | इसके पीछे है तीन वजह …

सिंहदेव को डिप्टी सी.एम.बनाना :

चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ी चाल चली | टी.एस.सिंहदेव को डिप्टी सी.एम. बनाने का एलान किया | राजनीतिक जानकारों का मानना है कि छत्तीसगढ़ के अंदरूनी कलह को ख़त्म करने के लिए यह फैसला लिया है | ऐसे में माना जा रहा है कि सिंहदेव को डिप्टी सी.एम.बनाए जाने के बाद सिंहदेव की नाराजगी कहीं ना कहीं दूर हो गई है | साथ ही उनके समर्थक भी इस फैसले से खुश हैं |

पार्टी की तरफ से प्रमोशन :

डिप्टी सी.एम.बनाए जाने के बाद सिंहदेव का प्रमोशन हो गया | आज 23 जुलाई 2023 रविवार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा ” डिप्टी सी.एम. बनाए जाने को तमाम लोग प्रमोशन के रूप में ही देखते हैं | मैं पहले कैबिनेट मंत्री था अब केनिनेट मंत्री के साथ साथ डिप्टी सी.एम. हूं | ऐसे में माना जा रहा है कि इस प्रमोशन के बाद सिंहदेव की नाराजगी दूर हो गई है |

आलाकमान पर भरोसा जस का तस :

इंटरव्यू में सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा | उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को 60-75 सीटों पर जीत हासिल होगी | जब उनसे पूछा गया कि ढाई साल बाद जब आपको सी.एम.नहीं बनाया गया ,तब यह विश्वासघात नहीं लगा ? सिंह देव ने कहा ,मैं इसे एक निर्णय के रूप में देखता हूँ | यह आलाकमान का फैसला है ,मैं सी.एम.नहीं बन सकता ….आलाकमान हम सबको अलग अलग भूमिकाएं देती हैं | हम आलाकमान के सभी फैसलों का पालन करते हैं | सिंहदेव अक्सर यह कह चुके हैं कि आलाकमान का जो भी फैसला होगा उन्हें मंजूर होगा | ऐसे में उनकी नाराजगी दूर होने के पीछे आलाकमान पर भरोसा भी एक बड़ी वजह है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...