34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

बड़ी खबर : कांग्रेस की कमजोर कड़ी तलाशने में लगी भाजपा, अमित शाह खुद संभाल रहे कमान, जानिए पूरी प्लानिंग…

HomeChhattisgarhबड़ी खबर : कांग्रेस की कमजोर कड़ी तलाशने में लगी भाजपा, अमित...

Date:

रायपुर : 20 जुलाई 2023

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व रणनीति में बड़े पैमाने पर बदलाव कर रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मात देने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय नेता खुद एक्टिव हो गए हैं। चुनावी रणनीति की कमान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल ली है।

उन्होंने बड़े नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है और लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नेताओं से स्पष्ट कहा गया है कि वे कांग्रेस की कमजोर कड़ी ढूंढें और उसी हिसाब से रणनीति बनाएं। बीजेपी के लिए अच्छी बात यह है कि रणनीति में बदलाव से माहौल भी बदलने लगा है। अमित शाह ने स्थानीय नेताओं को पहली नसीहत ये दी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कम न आंकें। उन्हें यह बताया गया है कि राज्य में कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी फिलहाल पीछे है। इसलिए शुरुआत जमीनी स्तर से करनी होगी। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी को बदली हुई रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा। राज्य में बीजेपी की सत्ता में वापसी के लिए अमित शाह लगातार यहां के दौरे कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी और सह प्रभारी को विधानसभा वार बैठक कर जानकारी इकट्ठा करने के काम पर लगा दिया है। पार्टी कांग्रेस की कमजोरियों की तलाश कर रही है। इस प्रक्रिया पर शाह खुद नजर रख रहे हैं।

कांग्रेस से मिल रही गंभीर चुनौती को ध्यान में रखते हुए अमित शाह ने डी पुरंदेश्वरी की जगह अपने विश्वासपात्र ओम माथुर को प्रभारी बनाया। ओम माथुर को ही चुनाव का प्रभारी भी बनाया गया। इसके साथ ही भरोसेमंद नितिन नवीन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया को बड़ी जिम्मेदारी दी है। अमित शाह सीधे इन तीनों से छत्तीसगढ़ की सारी एक्टिविटीज जानकारी लेते हैं।

बीजेपी के लिए अच्छी खबर ये है कि प्रदेश में अमित शाह और पीएम मोदी के दौरों के बाद माहौल में बदलाव दिख रहा है। तमाम सर्वे में बीजेपी को बमुश्किल 15 सीटें ही मिलती दिख रही थीं। अब यह संख्या बढ़ सकती है। अमित शाह की स्ट्रेटेजी फिलहाल तो सही रास्ते पर दिख रही है, लेकिन कांग्रेस की मजबूत कड़ी को हल्का करने में वे कितना कामयाब होंगे, ये आने वाला समय ही बताएगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...