36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ में पहली बार हरेली के अवसर पर हुवा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में पहली बार हरेली के अवसर पर हुवा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का...

Date:

सुनील राठौर : नारायणपुर

छत्तीसगढ़ में पहली बार हरेली के अवसर पर हुवा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन हुवा | जिसे प्रारंभ करने का श्रेय विधायक चन्दन कश्यप को जाता है |

हाई लाइट्स :

*हरेली त्यौहार एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ विधायक चंदन कश्यप ने किया | *हरेली त्यौहार के अवसर पर एजुकेशन हब गरांजी में किया गया वृक्षारोपण रोपण | *अबूझमाड़ के बच्चे मलखंब में नारायणपुर का नाम विश्व में रोशन कर रहे हैं-चंदन कश्यप | *जिले के खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर में जीतने की शुभकामनाएं दी

नारायणपुर, 17 जुलाई 2023 – छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली के अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन जिले के ग्राम पंचायत गरांजी में विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप के द्वारा शुभारंभ किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ में तीज त्यौहार परंपराओं को सवारने एवं सहजने का कार्य शुरुआत किया गया है, उसे सहेज कर रखने की आवश्यकता हम सभी का होना चाहिए।

छत्तीसगढ़ की भाषा, बोली, रहन सहन, वेशभूषा सहित परंपरा और संस्कृति को सवारने का जो कार्य किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से 16 प्रकार के खेल विधाओं का शुभारंभ किया गया है, जिससे लोगों में एक दूसरे का पहचान बढ़ेगा। यह ओलंपिक सबसे पहले गांव से प्रारंभ होकर जिला स्तर से संभाग फिर राज्य स्तर पर खेल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आप लोग बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं। श्री कश्यप ने कहा कि ग्रामीणजन सभी खेलों से परिचित होते हैं और जितने की मुझे पूरा विश्वास है। उन्होने राज्य स्तर पर पहुंचने के लिए जिले के खिलाड़ियों को खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।।

उन्होंने कहा कि जिले के अबूझमाड़ अब अबूझ नहीं रहा है, जिला प्रशासन द्वारा अबूझमाड़ का विकास करने के लिए शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा हैै। अबूझमाड़ के बच्चे मलखंब में देश और दुनिया में नारायणपुर का पहचान बना चुके हैं, इसके लिए मैं उन खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। ऐसी ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी अच्छे प्रदर्शन कर राज्य स्तर में भी नारायणपुर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।
चंदन कश्यप ने कहा कि हरेली त्यौहार के शुरुआत से किसानों में अच्छी फसल की पैदावार की कामना करते हुए इस त्यौहार को मनाया जाता है। इस दिन किसानो नें कृषि यंत्र का पूजा अर्चना कर फसल की अच्छी पैदावार के लिए प्रार्थना करते हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, जय वट्टी, कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने भी संबोधित किया।

हरेली तिहार के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा नारियल फेंक प्रतियोगिता आयोजित किया गया तथा छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का शुभारंभ महिलाओं के द्वारा रस्साकसी से शुभारंभ किया गया, जिसमें ठेकापारा गरांजी की महिलाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिलाओं को विधायक द्वारा पुरस्कार भी दिया गया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक 100 मीटर दौड़ का विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरूआत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत चंदन कश्यप द्वारा एजुकेशन हब गरांजी के मैदान में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, कलेक्टर वसंत, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ देवेश कुमार द्वारा पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, सरपंच गरांजी पिलसाय सलाम, रघु मानिकपुरी, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...