30.3 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से किया गया सम्मानित…

HomeInternationalपीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से...

Date:

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस ने लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है। यह सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। लीजन ऑफ ऑनर दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली शामिल हैं।

बता दें कि गुरुवार शाम पेरिस के एलीसी पैलेस में फ्रांसीसी नेता द्वारा आयोजित एक रात्रिभोज के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी ने इस अद्वितीय सम्मान के लिए भारत के लोगों की ओर से मैक्रॉन को धन्यवाद दिया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘आज शाम एलीसी पैलेस में मेरी मेजबानी करने के लिए मैं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और श्रीमती मैक्रों को धन्यवाद देता हूं।’ वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस पुरस्कार को भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना का प्रतीक गर्मजोशीपूर्ण संकेत बताया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को नई दिशा देगा राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का दौरा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स बॉक्स 19 से 21 अप्रैल तक भारत...

सीजफायर की पहल: क्या इजराइल-लेबनान तनाव में आएगी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट 10 दिन के सीजफायर पर...

अमेरिका का बड़ा कदम: होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का ऐलान, वैश्विक बाजार में हड़कंप…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर...