ATM से किये लाखों पार, हुवे 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार …

HomeCHHATTISGARHATM से किये लाखों पार, हुवे 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार ...

Date:

बलौदा-बाज़ार : 09 जुलाई 2023

बलौदाबाजार। हथबंद में एटीएम तोड़कर चोरी करने वाले 3 युवकों को हथबंद पुलिस ने सायबर सेल की मदद से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रकम 6 लाख 66 हजार 800 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है. मामले का खुलासा करते हुए बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि, घटना महज 5 से 10 मिनट के अंदर हुई थी. एटीएम चोरी की घटना को गंभीरता से लिया और टीम बनाकर पूरी छानबीन करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है.

वहीं एटीएम से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर लिया गया है. वहीं पुलिस ने आगे बताया कि, घटना का प्रमुख आरोपी युवराज चंद्राकर है, जो एटीएम में पैसा डालने का काम करता है. जिसने अपने 2 साथी शुभम यादव और शुभम महावर को एटीएम लॉकर की चाबी और पासवर्ड बताया था. जिसके बाद दोनों आरोपियों ने एटीएम पहुंचकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. लूट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...