32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

रूस का मिग-31 लड़ाकू विमान प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की तलाश जारी…

HomeChhattisgarhरूस का मिग-31 लड़ाकू विमान प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट...

Date:

मास्को: जुलाई 2023

रूस का एक मिग-31 लड़ाकू विमान प्रशिक्षण अभियान के दौरान प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसकेदो पायलट के बारे में फौरी तौर पर कोई जानकारी नहीं है और उनकी तलाश की जा रही है।

रूसी सेना ने अपने बयान में कहा कि मिग-31 विमान कामचटका प्रायद्वीप के दक्षिणपूर्वी तट पर अवचा खाड़ी में गिर गया। इसमें कहा गया कि बचाव दल विमान के चालक दल के दो सदस्यों की तलाश कर रहा है। सेना ने कहा कि विमान में हथियार नहीं थे। इसने तुरंत कोई और विवरण नहीं दिया और यह भी नहीं बताया कि दुर्घटना का कारण क्या हो सकता है।

मिग-31 दो सीट वाला दोहरे इंजन से सुसज्जित सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है जिसे लंबी दूरी से दुश्मन के विमानों और क्रूज मिसाइलों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 1980 के दशक से सोवियत और रूसी वायुसेना को सेवा दे रहा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...