27.1 C
Raipur
Friday, March 27, 2026

सौंदर्यीकरण के चलते कल से 10 दिनों के लिए बंद किया गया नेहरु नगर अंडरब्रीज…

HomeChhattisgarhसौंदर्यीकरण के चलते कल से 10 दिनों के लिए बंद किया गया...

Date:

BHILAI : 04 JULY 2023

भिलाई: भिलाई के नेहरू नगर चौक के पास स्थित अंडरब्रीज कल से 10 दिनों के लिए बंद रहेगा। चौक पर किये जाने वाले सौंदर्यीकरण के चलते 5 जुलाई से अंडर ब्रिज से आवाजाही बंद रहेगी जिसके बाद टाउनशिप से नेहरूनगर जाने के लिए लोगो को ओवरब्रिज का उपयोग करना होगा।

इधर  10 दिनों में नेशनल हाइवे से गुजरने वाली बड़ी गाड़ियां भी सर्विस लाइन में चलेगी ताकि ओवरब्रीज के नीचे बचा हुआ फॉल सीलिंग का काम पूरा हो सके।  साथ ही चौक के पास बने शहीद स्मारक को भी पीछे शिफ्ट किया जाएगा, ताकि चौक और चौड़ा हो सके। इसके लिए निगम कमिश्नर रोहित व्यास, महापौर नीरज पाल और ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने निरीक्षण भी किया है, ताकि 10 दिनों तक चौक में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बन सके।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related