छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों को 6 जुलाई को मिल सकती है बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दी जानकारी…

HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों को 6 जुलाई को मिल सकती है बड़ी...

Date:

रायपुर : 04 जुलाई 2023

रायपुर :  प्रदेश में संविदा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। इस खबर के बाद कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है।

सभी विभागों से मंगाई गई जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक में कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए प्रदेश सरकार नियमितिकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर सकते हैं। नियमितिकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे।

अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहा सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ

बता दें कि, सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया है। इस आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग समेत कई विभागीय कार्य प्रभावित होंगे। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने आंदोलन करने का फैसला किया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...