24.1 C
Raipur
Friday, March 27, 2026

गर्ल्स हॉस्टल में चोरी , पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhगर्ल्स हॉस्टल में चोरी , पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Date:

कृषि कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल से टीवी, सबमर्सिबल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार.

रायगढ़ : 04 जुलाई 2023

रायगढ़। फरार वारंटी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में माल मुल्जिम की पतासाजी के क्रम में थाना चक्रधरनगर एवं सायबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये गोवर्धनपुर बिट्टु ढाबा के पास तीन संदिग्ध लड़कों को पकड़ा गया है जिनसे कृषि गर्ल्स हॉस्टल से चुराये टी.वी. और सबमर्सिबल पंप बरामद किया गया है ।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिला कि तीन संदिग्ध लड़के गोवर्धनपुर में सेंकेड हैण्ड टी.वी. और सबमर्सिबल बिक्री के लिये ग्राहक तलाश रहे हैं । सूचना पर पुलिस टीम ग्राम गोवर्धनपुर पहुंची, जहां बिट्टू ढाबा के पास तीन संदिग्ध लड़के सबमर्सिबल पंप के साथ मिले जिन्हें हिरासत में लिया गया, पूछताछ में वे अपना नाम अमृत यादव, मुकेश गुप्ता और देव कुमार चौहान तीनों निवासी गोवर्धनपुर बताये । उनके पास रखे सबमर्सिबल पंप के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर वे करीब 7 महीना पहले बोइरदादर कृषि कॉलेज के नव निर्मित गर्ल्स हॉस्टल के छत के दरवाजे को तोडकर बाथरूम में लगे नल, टी.वी. और सबमर्सिबल पंप चोरी करना और चुराये नल को फेरीवाले को बेचकर रुपए आपस में बांट लेना बताये हैं । आरोपियों की निशानदेही पर वहीं पास में पेड़ के पीछे छिपाकर रखा हुआ एक बड़ा एलजी कंपनी का स्मार्ट टीवी बरामद किया गया है ।

हॉस्टल से 01 नग LG स्मार्ट टी0व्ही0, 01 नग सबमर्सिबल एवं 112 नग नल की चोरी के संबंध में 03 जनवरी 2023 को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़ के सहायक प्राध्यापक द्वारा थाना चक्रधरनगर में आवेदन देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, इस अपराध में आरोपी- (1) अमृत यादव पिता ललित यादव उम्र 19 साल (2) मुकेश गुप्ता पिता गजेंद्र गुप्ता उम्र 29 साल (3) देव कुमार चौहान पिता संतराम चौहान उम्र 19 साल तीनों निवासी गोवर्धनपुर थाना चक्रधरनगर को आज चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के साथ माल मुल्जिम की पतासाजी में प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय यादव, चंद्र कुमार बंजारे एवं सायबर सेल स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related