26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

पिता ने पुत्र से मांगा टॉर्च, नही देने पर कर दी हत्या…

HomeChhattisgarhपिता ने पुत्र से मांगा टॉर्च, नही देने पर कर दी हत्या...

Date:

धमतरी : 04 जुलाई 2023

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम अछोली में पिता ने पुत्र से टॉर्च मांगा नहीं देने पर पिता ने आवेश में आकर डंडे से पीटकर पुत्र की हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 03.07.2023 को प्रार्थी राजू यादव पिता ईतवारू राम यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम अछोली थाना नगरी पुहचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.07.2023 के शाम करीबन 06-07 बजे उसके पिता ईतवारू राम यादव ग्राम अछोली निवासी ने उसके बड़े भाई राजेश यादव ग्राम अछोली को टार्च मांगने पर नहीं देने की बात पर नाराज होकर गुस्से में आकर हत्या करने के नियत से लकड़ी के डण्डा से सिर में मारकर प्राणघातक चोट पहुचाने से दिनाँक: 02.07.2023 के रात्रि करीबन 12.00 बजे मृत्यु होने की रिपोर्ट पर थाना नगरी में मर्ग एवं धारा 302 भादवि० के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर डीएसपी०(नक्सल ऑप्स) श्री रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना नगरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुये आरोपी ईतवारू राम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया हैं। आरोपी ईतवारू राम यादव पिता स्व० बैसाखू राम यादव उम्र 65 वर्ष ग्राम अछोली थाना – नगरी जिला धमतरी (छ०ग०)

उपरोक्त कार्यवाही में थाना नगरी से सउनि०श्रीराम पटेल, अनिल यदु, आर०पंकज प्रधान, कल्याण नेताम, गौकरण नेताम, तरूण कोकिला का विशेष योगदान रहा 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...