26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

पीएम मोदी की 7 को रायपुर में सभा, तैयारी में जुटी भाजपा…

HomeRaipurपीएम मोदी की 7 को रायपुर में सभा, तैयारी में जुटी भाजपा…

Date:

रायपुर : 02 जुलाई 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। इसके पहले राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सात जुलाई को बड़ी सभा होने जा रही है। इस सभा में प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की करीब दो लाख भीड़ जुटाने की रणनीति बनाई जा रही है।भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नेताओं ने की प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी शुरू |

साइंस कालेज में सुबह 10 बजे से सभा का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसे लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने बैठक लेकर रणनीति तय की है। बैठक में मोदी के रायपुर दौरे को लेकर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों की माने तो सभा में एक बड़ी भीड़ लाने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं को मिली है।

सुबह पहुंच जाएंगे प्रधानमंत्री

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 9.45 रायपुर पहुंचेंगे। यहां वह एक विकास कार्य के लिए भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर सकते हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के नेताओं का कहना है कि प्रदेश में महीने से जो प्रदेश में संपर्क अभियान के कार्यक्रम हुए हैं, उसमें सफलता के बाद प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा तो उत्साह बढ़ेगा। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, कलेक्टर समेत जिला प्रशासन के अधिकारी साइंस कालेज ग्राउंड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ट्रैफिक सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...