29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

27 जून से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा…

HomeChhattisgarh27 जून से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है जनसंख्या स्थिरीकरण...

Date:

सीएमएचओ ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना |
परिवार नियोजन के महत्व के बारे में लोगों को किया जाएगा जागरूक |

जशपुरनगर 28 जून 2023


विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा इस वर्ष 27 जून से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है। इस दौरान दो चरणों में कार्यक्रम 24 जुलाई तक चलेगा। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तक दंपत्ति सम्पर्क पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला अस्पताल से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रथ के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया आएगा और जागरूकता कार्यक्रम जैसे माइकिंग एवं मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांव-गांव में सम्पर्क करेगें। इसी तरह दूसरा चरण 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के रूप मनाया जायेगा।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के संम्बध में  समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों एवं अंतर्विभागीय अधिकारियों को पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। पखवाड़े के संम्बध में अधिक जानकारी देते हुए जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. टोप्पो ने बताया कि वर्तमान समय में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नियोजन पखवाड़ा अंतर्गत विविध प्रकार की गतिविधियाँ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जा रही है एवं परिवार नियोजन सेवा अंतर्गत गर्भ निरोधको के अस्थायी एवं स्थायी विधि दोनों ही साधनों की उपलब्धता हितग्राहियों को प्रदान की जायेगी। इसके तहत् स्थायी गर्भ निरोधक कार्यक्रम अंतर्गत पुरूष एवं महिला नसबंदी का आयोजन जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में पुरूष नसबंदी किया जाएगा। जिसमें जिले के विभिन्न विकासखण्ड के हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा। इस प्रकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ।  जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मे अस्थायी विधि जैसे आई.यू.सी. डी. गर्भ निरोधक इंजेक्शन एवं ओरल पिल्स जिला के प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध रहेगी, जहाँ से इच्छुक हितग्राही द्वारा आसानी से सेवाएं प्राप्त की जा सकती है ।जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा कार्यक्रम के सम्बंध में जिला परिवार कल्याण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा लकड़ा मोबाईल नंम्बर 7067983628 एवं डी.पी.एच.एन. सुश्री करिश्मा चौहान मोबाइल नंम्बर 7828368945 तथा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related