पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के स्वशासी समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की हुई बैठक…

HomeCHHATTISGARHपंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के...

Date:

रायपुर संभाग के आयुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग की अध्यक्षता में हुई बैठक |

रायपुर : 28 जून 2023


रायपुर संभाग के आयुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग की अध्यक्षता में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के स्वशासी समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत आकस्मिक श्रमिकों की मजदूरी एवं वेतन, मानदेय, मशीन, उपकरण, केमिकल कंज्यूमेबल, मशीनरी के रखरखाव, लाइब्रेरी जर्नल्स, हॉस्टल संबंधी व्यय, लैब एवं ऑफिस फर्नीचर, फायर फाइटिंग, लघु निर्माण कार्य तथा झूला घर जैसे विषयों के बजट प्रावधान पर मदवार चर्चा की गई। चर्चा उपरांत वित्तीय वर्ष 2023-24 के स्वशासी बजट का अनुमोदन भी किया गया।
संभागायुक्त डॉ. अलंग ने चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबंधित अस्पताल में स्टाफ नर्स एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती हेतु कार्यालय स्तर पर तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय के 2023-24 के स्वशासी बजट में रिसर्च के लिए बजट प्रावधान करने के भी निर्देश दिए।
 
संचालक, चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, स्वशासी समिति की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया, अम्बेडकर अस्पताल के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह, संयुक्त संचालक वित्त सुषमा ठाकुर, विभागाध्यक्ष ईएनटी डॉ. हंसा बंजारा, एसीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी अम्बेडकर अस्पताल सुश्री रंजना ध्रुव, सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू, प्राचार्य फिजियोथेरेपी महाविद्यालय डॉ. रोहित राजपूत और स्वर्गीय श्रीमती बिन्नी बाई सोनकर के प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार सोनकर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।   

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...