25.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

छत्तीसगढ़ में नई राजनीतिक पार्टी का गठन, 90 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का ऐलान, जानें किसका मिला समर्थन…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ में नई राजनीतिक पार्टी का गठन, 90 सीटों पर किया चुनाव...

Date:

रायपुर : 17 जून 2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया गया है। उज्जवल दीवान ने नई पार्टी का एलान किया है। आजाद जनता पार्टी ने 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राज्य में संविदाकर्मियों ने उसका समर्थन किया है। विधानसभा चुनाव इसी साल होंगे।

हाइलाइट्स

  • राज्य में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव
  • चुनाव से पहले नई पार्टी का गठन
  • 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला
  • उज्जवल दीवान ने बनाई नई पार्टी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर एक नई पार्टी का गठन किया गया है। पुलिसकर्मियों के परिवारों की मांगों को लेकर कई विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर चुके पुलिस आरक्षक उज्ज्वल दीवान ने राजनीतिक दल का गठन किया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। धमतरी जिले में आरक्षक पद पर तैनात उज्ज्वल दीवान ने राजनीतिक दल का गठन कर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। दीवान ने कहा कि निलंबित, निष्कासित और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उनके राजनीतिक दल में शामिल हो गए हैं तथा नौकरी छोड़ने के बाद कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल होंगे।

दीवान ने बताया कि नए राजनीतिक दल के पंजीकरण में आने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने पहले से पंजीकृत पार्टी ‘आजाद जनता पार्टी'(एजेपी) को संभालने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं 2018 से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लड़ रहा हूं। मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए और मुझे जेल भी जाना पड़ा। अब मुझे किसी भी राजनीतिक दल में विश्वास नहीं है, इसलिए हमने अपनी पार्टी बनाने और चुनाव लड़ने का फैसला किया। हमारा उद्देश्य राज्य में हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना है।’

अभी मंजूर नहीं हुआ इस्तीफा :
दीवान ने कहा कि उन्होंने 2021 में अपना इस्तीफा दे दिया था लेकिन अभी तक पुलिस अधीक्षक ने इसे स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा स्वीकार होने के बाद ही वह चुनाव लड़ सकते हैं। दीवान ने निलंबित पुलिस आरक्षक संजीव मिश्रा को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। मिश्रा ने बताया कि उन्होंने एक नई पार्टी के पंजीकरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन इसके नाम पर कुछ आपत्ति थी।

90 विधानसभा सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार :
मिश्रा ने कहा कि इसलिए उन्होंने एजेपी को संभालने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेंगे। मिश्रा ने कहा कि उन्हें पिछले साल निलंबित कर दिया गया था और उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं हुआ है। उज्ज्वल दीवान ने बताया कि वे ‘क्राउडफंडिंग’ (चंदा) का इस्तेमाल पार्टी और उसके कामकाज के लिए धन की व्यवस्था करने के लिए करेंगे।

संविदा कर्मचारियों का समर्थन:
उन्होंने दावा किया कि उनके जैसे पीड़ित पुलिस कर्मी, जिन्हें एकतरफा सेवा से निष्कासित कर दिया गया है या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है, वे सभी उनकी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दीवान ने दावा किया कि उन्हें पुलिस कर्मियों के 80 हजार से अधिक परिवारों और 4.50 लाख संविदा कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मियों के परिवारों ने उच्च वेतन, साप्ताहिक अवकाश और सभी जवानों के लिए सरकारी आवास आदि की मांग को लेकर पिछले पांच वर्षों में कई बार विरोध प्रदर्शन किया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...