26.4 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

एक ही पौधे से उगाएं 2 सब्जियां: किसानों को तगड़ा मुनाफा, जादुई पौधे से 3 किलो बैंगन और 4 किलो टमाटर का उत्पादन

HomeRaipurएक ही पौधे से उगाएं 2 सब्जियां: किसानों को तगड़ा मुनाफा, जादुई...

Date:

वैज्ञानिक हर रोज नए-नए आविष्कार कर रहे हैं । इसी बीच एक वैज्ञानिक ने एक ही पौधे से दो सब्जियां उगाई है । ग्राफ्टिंग विधि से एक नए प्रकार के पौधे का आविष्कार किया है, जिसे ब्रिमेटो नाम दिया गया है. इस पौधे में टमाटर और बैंगन एक साथ पैदा होंगे । यह कारनामा वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत बहादुर ने ग्राफ्टिंग विधि से किया है

खास बात यह है कि पौधा तो वही रहेगा, लेकिन उसकी शाखाओं में टमाटर और बैंगन एक साथ उगेंगे. माना जा रहा है कि इससे टमाटर और बैंगन के क्षेत्र में उत्पादन भी बढ़ेगा और किसानों का मुनाफा भी बढ़ेगा।

इससे पहले डॉ. अनंत बहादुर एक ही पौधे से आलू और टमाटर की उपज देने वाली कई किस्में भी विकसित कर चुके हैं. टमाटर और बैंगन एक ही परिवार की फसलें हैं. यही वजह है कि ग्राफ्टिंग पद्धति से यह सफलता हासिल की गई है।

देखा गया है कि एक पौधे से 3 से 4 किलो टमाटर और 3 किलो बैंगन का उत्पादन होता है. अच्छी पैदावार को देखते हुए ब्रिमेटो की बड़े पैमाने पर खेती की योजना पर काम चल रहा है. इससे किसानों को एक साथ दो फसलों का लाभ मिल सकेगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...