30 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

सूने घर का ताला टूटा ,नगदी समेत सोना चांदी पार

HomeChhattisgarhसूने घर का ताला टूटा ,नगदी समेत सोना चांदी पार

Date:

जांजगीर: 07 फरवरी 2023.

जाजंगीर निवासी अशोक बजाज के घर की शादी में परिवार के साथ बिलासपुर गए व्यापारी के सूने घर का ताला तोड़कर चाेर घुसे और आलमारी में रखे 85 हजार रुपए नगद, सोने, चांदी के जेवर सहित 2 लाख रुपए का सामान लेकर भागे, इधर जानकारी मिलने पर सोमवार की सुबह पुलिस फोरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार बीडी महंत उपनगर जांजगीर निवासी अशोक बजाज के बेटे की शादी बिलासपुर में थी। वह अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर बिलासपुर चले गए। सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा देखा, तो इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर दी, इधर घर का ताला टूटने की खबर मिलते ही वे सुबह साढ़े 8 बजे आनन-फानन घर लौटे और घर के अंदर घुसे। अंदर घुसते ही आलमारी खुली मिली। फिलहाल आरोपियों की खोजबीन जारी है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related