29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

जल है तो कल है, जल संरक्षण हर नागरिक का हो मुख्य उद्देश्य : घर बनाते समय जल संरक्षण का टैंक जरूर बनाएं -हेमलाल कुर्रे

HomeChhattisgarhजल है तो कल है, जल संरक्षण हर नागरिक का हो मुख्य...

Date:

बी.आर.कुर्रे : खरसिया (03 जून 2023)

रायगढ़ युवा पत्रकार हेमलाल कुर्रे ने जल संरक्षण को लेकर सभी नागरिकों से अपील किया | जल ही जीवन है. हमारे शरीर में 70% जल होना अति आवश्यक है | अभी देख रहे हैं कि जल की संकट हर गांव हर शहर में हो रही है | बोरवेल का जल स्तर नीचे चला गया है, जिससे बोरवेल से पानी निकलना मुश्किल हो रहा है | 2023 में ये हाल है तो आगे क्या हाल होगा | वहीं शासन जल संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाती रहती है, लेकिन यहां योजनाएं केवल सीमित इलाकों सिमट जाता है एवं जल जीवन मिशन एवं भागीरथी जल जीवन मिशन भी ठप्प पड़ रहा है | लोगों को अब गंभीरता रूप से जल संरक्षण को लेकर आगे आना पड़ेगा | जो नया घर बना रहे हैं, वह अपने जल संरक्षण का टैक जरूर बनवाएं | आसपास अपने वृक्षारोपण जरूर कराएं ,जिससे जल स्रोत बढ़ने में कारीगर साबित होगा |

हर नागरिक अपने घर में जल संरक्षण टैक और आसपास वृक्षारोपण कर ले, तो जल स्रोत बढ़ सकता है | नहीं तो आने वाले समय में जल संकट आने में दूर नहीं | आजकल भागदौड़ की जिंदगी और जीवन को खुशहाल बनाने के लिए तरह तरह की सुविधा हैं, लेकिन हर जीव के लिए जल ही जीवन है, जल के महत्व को अभी नहीं समझेंगे तो, कल अवश्य समझा देगा | आजकल हर घर में बोरवेल अवश्य होगा, लेकिन जल संरक्षण टैक नहीं होगा, चाहे शहर हो या गांव आजकल शहरों के तालाब में भी मकान बनने लगे हैं | आजकल गांव में तालाब भी कम हो गए हैं और कुआं ईद के चांद जैसे हो गया है |

मेरा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि चाहे शहर से हो या गांव से, अपना घर बनाते समय , अपने आस-पास खाली जगहों में जल संरक्षण टैक अवश्य बनाएं और अपने आसपास वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल कर वृक्ष को बड़ा करें, ताकि आने वाले समय में इसका लाभ आपको मिल सके | नहीं तो इसका परिणाम आप स्वयं देख रहे हैं की जल के लिए यह मारामारी हो रही है | जल को फालतू ना बहाएं, और गंदा ना करें | जल संरक्षण को लेकर हर नागरिक जागरूक हो जाएँ, एवं जल को बचाएं …।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...