दिल्ली-नोएडा के रूट पर अगले डेढ़ महीने लगेगा जाम, एक तरफ की सड़क रहेगी बंद…

HomeNationalदिल्ली-नोएडा के रूट पर अगले डेढ़ महीने लगेगा जाम, एक तरफ की...

Date:

नोएडा से दिल्ली जाने वाले या उधर से आने वालों के लिए बेहद परेशानी वाली खबर | चिल्ला बॉर्डर पर सेक्टर-14 के पास नोएडा एंट्री गेट पर मरम्मत का कार्य चल रहा है | इसकी वजह से एक लेन को बंद कर दिया गया है |

नई दिल्ली: दिल्ली-नोएडा के बीच हर दिन आना-जाना करने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर है | दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाला चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा के प्रवेश द्वार का इन दिनों सौंदर्यीकरण चल रहा है | यह जी-20 और उससे जुड़े कार्यक्रमों के मद्देनजर किया जा रहा है | इसलिए अगले करीब 1.5 महीने तक नोएडा सेक्टर 14-ए के पास स्थित यह प्रवेश द्वारा एक ओर से बंद रहेगा. नतजीतन इस रूट पर भारी जाम देखने को मिल सकता है |

सौंदर्यीकरण का काम नोएडा प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है | यह गेट काफी वर्ष पहले बना था | इसलिए इनकी मरम्मत की जा रही है | यह गेट चिल्ला बॉर्डर की लाल बत्ती के काफी पास है, पहले चरण में नोएडा से दिल्ली आने वाले रास्ते पर गेट की मरम्मत व सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा | सड़क के बीच में 5 फीट ऊंची शटरिंग लगाई जानी है. इसे करीब 20 से 30 मीटर की दूरी में लगाया जाएगा, इसके चलते सड़क पर एक लेन पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया जाएगा| बाकी बचे 2 लेन से वाहन दिल्ली की ओर जाएंगे.|

फिर दूसरी तरफ की रोड भी होगी बंद
20-25 दिनों के बाद दूसरी तरफ को सड़क को भी इसी तरह बंद कर दिया जाएगा | दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर 2 लेन में गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा और 1 लेन को बंद कर दिया जाएगा | इसलिए बेहतर होगा कि वाहन चालक किसी दूसरे रास्ते को पकड़कर नोएडा और दिल्ली के बीचा आना-जाना करें. नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ओर से चिल्ला बॉर्डर आकर अक्षरधाम की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-14 के प्रवेश द्वार से पहले सेक्टर-14 का फ्लाईओवर ले सकते हैं | इसके बाद सेक्टर-14 के सामने यूटर्न से मुड़कर दोबारा फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें और चिल्ला बॉर्डर की लालबत्ती पर पहुंचर अपने गंतव्य की ओर जाएं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक पर बोले पीएम मोदी, ‘पेपर लीक घोर पाप, परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी’…

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर...