25.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

भाजपा नेताओं को गोठान के अलावा नालों, तालाबों को पाटकर किये जा रहे अवैध प्लॉटिंग का भी करना चाहिये निरीक्षण…✍️भाजपा का ‘चलबो गोठान, खोलबो पोल’ अभियान केवल राजनीतिक स्टंट…

HomeRaipurभाजपा नेताओं को गोठान के अलावा नालों, तालाबों को पाटकर किये जा...

Date:

रायपुर : अजीत यादव

रायपुर //मुंगेली/ 23 मई 2023 . विधानसभा मुंगेली के ग्राम भटगांव,बछेरा,बमुरहा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव ने भाजपा संगठन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत गौठान का निरीक्षण भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।


ग्राम भटगांव में ग्रामीणों के साथ गौठान का निरीक्षण कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि जिस आदर्श गौठान को आप और हम देखने आये हैं, इसमें लाखों रुपए आहरण कर खर्च किया गया परंतु गौठान में दरवाजा ही नहीं है,फेंसिंग टूटा हुआ है, अंदर एक भी गाय नहीं है,पानी का टांका टूटा हुआ है, वर्मी कम्पोस्ट टांका में गोबर के बजाए सुखी हुई मिट्टी मिली,बकरी शेड में बकरी नहीं है, मुर्गी शेड में मुर्गी एक भी बार नहीं रखा गया है।

सड़ा हुआ पैरा जिसके बारे में ग्रामीणों ने बताया कि इसे आज ही प्रदेश अध्यक्ष व सांसद के दौरे के मद्देनजर लाकर रखा गया है।इन सब कारण से ये प्रतीत होता है कि भूपेश बघेल सरकार ने गोठान के नाम से घोटाला करने के उद्देश्य से गोठान का निर्माण किया है। इसके पश्चात ग्राम बमुरहा के गौठान में न तो तार घेरा किया गया है न ही गाय रखा जाता है जबकि गौठान में गाय रखने का नियम हैं और वहां एक भी गाय नही है ,गौठान में गोबर खरीदी नहीं होती है, न ही कम्पोस्ट खाद बनाया जा रहा है। टांका में मिट्टी भरा हुआ है। गौठान का निरीक्षण करने में ये भी पाया गया कि गौठान में एक भी पैरा नहीं है। ग्राम बछेरा के गौठान का भी निरीक्षण सांसद अरुण साव ने किया। ग्रामीणों ने गौठान निर्माण की लागत लगभग 20 लाख का बताया. लेकिन चलबो-गोठान, खोलबो पोल अभियान के तहत निरीक्षण करने से भूपेश बघेल सरकार सारी पोल खुल गई। गौठान में पूरी तरह अव्यवस्थता देखने को मिला | भ्रष्टाचार की सारे हदें पार कर दी गई है। चलबो-गोठान, खोलबो-पोल अभियान के तहत निरीक्षण के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने ग्रामीण जनता के समक्ष भूपेश बघेल सरकार के घोटालों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,विनय पाण्डेय,दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू,दुर्गा उमाशंकर साहू,जनपद उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह,नगर मण्डल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह,सुनील पाठक, संजय वर्मा,आशीष मिश्रा,शैलेंद्र तिवारी, मिट्ठूलाल यादव, प्रदीप पाण्डेय, कोटूमल दादवानी, उमाशंकर साहू,नंदू सिंह,मोहित बंजारा,राजीव श्रीवास,अमितेषआर्य, आलोक,यश गुप्ता,करन सिंह,अरविंद सिंह,सचिन मसीह,मेलाराम साहू,प्रमोद रावलानी विस्तारक यश शुक्ला,सरपंच माधो साहू,उपसरपंच सुखराम साहू,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं को गोठान के अलावा नालों, तालाबों को पाटकर किये जा रहे अवैध प्लॉटिंग का भी करना चाहिए निरीक्षण…

भाजपा के चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान के तहत भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा गोठानों का निरीक्षण कर भ्रष्टाचार की पोल खोली जा रही हैं, जो समाचारों में सुर्खियां बनी हुई हैं, भाजपा के इस अभियान पर मुंगेलीवासियों ने कहा कि भाजपा के चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान केवल राजनीतिक स्टंट हैं, चुनाव के कुछ माह पहले ही भाजपाइयों को गोठानों का निरीक्षण और उसमें हुए भ्रष्टाचार की याद आई, अगर भाजपा को जनहित मामलों की इतनी चिंता हैं तो इन्हें गोठानों के अलावा जलस्रोतों, नालों, तालाबों को पाटकर किये जा रहे अवैध प्लॉटिंग का भी निरीक्षण करना चाहिए और कार्यवाही करने रूपरेखा बनानी चाहिए। मुंगेलीवासियों ने आगे कहा कि मुंगेली के विभिन्न जगहों में हो रहे अवैध प्लॉटिंग और जलस्रोतों, नालों व तालाबों को पाटकर किये जा रहे अवैध प्लाटिंग में कांग्रेस के अलावा भाजपा नेताओं का भी हाथ हैं जो किसी से छिपा नहीं। बहरहाल अब देखना हैं कि भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा जलस्रोतों में किये जा रहे अवैध प्लॉटिंग का सच में निरीक्षण कर कार्यवाही करने आगे आती हैं या केवल राजनीतिक मुद्दों पर ही ध्यान देती हैं ?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...