21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

CG:डिप्टी कलेक्टर प्रवीण तिवारी के स्थानांतरण होने पर जिला प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई…मुंगेली जिले में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई.. बेमेतरा जिले में 02 साल सेवा दिये

HomeChhattisgarhCG:डिप्टी कलेक्टर प्रवीण तिवारी के स्थानांतरण होने पर जिला प्रशासन ने दी...

Date:

बेमेतरा : अजीत यादव

बेमेतरा : 23 मई 2023 जिला कार्यालय के दिशा-सभाकक्ष में आज बुधवार को जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण तिवारी को उनके मुंगेली जिले में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। ज्ञात हो कि मुंगेली में श्री प्रवीण तिवारी का स्थानांतरण डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। विदाई समारोह में कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने उनके अच्छे कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जहां वे जा रहे हैं वहां पर भी अपने दायित्व को बहोत अच्छे से निभाएंगे।

कलेक्टर ने जिला प्रशासन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मण्डावी ने कहा कि वे कार्य के प्रति तत्पर रहने के कारण जिले में इनकी पहचान कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही है। मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के दौरान उन्होंने तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने प्रवीण तिवारी के आगामी कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिले के समस्त जिलाधिकारियों ने अपनी विचार व्यक्त किए और अपने अनुभव साझा किए। विदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर श्री तिवारी ने अपने 2 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यां का उल्लेख करते हुए कलेक्टर और समस्त जिलाधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और समारोह के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सर्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.), सर्व डिप्टी कलेक्टर सहित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related