23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

राघव चड्ढा से सगाई की खबरों के बीच सजा परिणीति चोपड़ा का घर, 13 मई से शुरू होगी रस्मे!

HomeChhattisgarhराघव चड्ढा से सगाई की खबरों के बीच सजा परिणीति चोपड़ा का...

Date:

राखी श्रीवास्तव : 12 मई 2023 .

मुंबई : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की खबरें काफी समय से आ रही हैं। खबर है कि 13 मई को दोनों की सगाई होने जा रही है। हालांकि इन तमाम सवालों पर दोनों ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। इस बीच परिणीति चोपड़ा का घर सज गया है। जिससे अब ये खबर लगभग पक्की ही हो गई है कि वो राघव चड्ढा संग रिश्ते पर मुहर लगाने जा रही हैं।

वहीं अब घर की सजावट देखकर लोगों को शक भी है क्या ये सगाई ही है या फिर दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया ने कई बार दोनों ने शादी को लेकर सवाल भी किया लेकिन हर बार वो थैंक्यू कहकर आगे बढ़ गए और इस पर पूरी तरह से चुप्पी साधे रखी। पिछले एक हफ्ते से खबर आ रही है कि दोनों 13 मई को परिवार की मौजूदगी में सगाई करने जा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली पहुंचे इस कपल से जब पैपराजी ने शादी में बुलाने के बारे में पूछा तो परिणीति ने तो भले ही कुछ ना कहा हो लेकिन राघव ने इस पर रिप्लाई करते हुए कहा था कि नहीं शादी में मीडिया को इन्वीटेशन नहीं है। इससे इन्होंने रिश्ते पर तो मुहर लगा दी थी और ये भी बड़ा हिंट दे दिया था कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में अब घर की सजावट लोगों के कान खड़े कर रही है।

राघव और परिणीति का रिश्ता पिछले दो महीने सो मीडिया में हेडलाइंस बंटोर रहा है। दोनों साथ में लंच और डिनर पर कुछ समय पहले स्पॉट हुए तो इनकी डेटिंग की खबरें आने लगीं। पता चला कि ये बचपन के दोस्त हैं और फिल्म की शूटिंग के दौरान फिर से परिणीति राघव से पंजाब में मिली और यहीं से दोनों के बीच प्यार का सिलसिला चल निकला।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...