26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

नीतीश कुमार, तेजस्वी आज 11 मई को शरद पवार और उद्धव से मिलेंगे…

HomeNationalMAHARASHTRAनीतीश कुमार, तेजस्वी आज 11 मई को शरद पवार और उद्धव से...

Date:

मुंबई : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बृहस्पतिवार को अपने मुंबई दौरे के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। जद (यू) के एक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ने यह जानकारी दी |

नितीश कुमार और तेजस्वी ठाकरे के आवास पर जाएंगे और बाद में पवार से उनके घर पर मुलाकात करेंगे। जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार 2024 के चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ गुट को मजबूत करने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की।

जद (यू) के एमएलसी कपिल पाटिल ने कहा कि कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता यादव उपनगरीय बांद्रा में उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ में दोपहर का भोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता शाम को पवार से उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘सिल्वर ओक’ में मिलेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुंबई। भारतीय संगीत जगत के लिए बेहद...