28.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

दुर्ग स्टेशन से चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन बिलासपुर स्टेशन के स्थान पर दाधापारा से सीधे उसलापुर होते हुए गंतव्य के लिए रवाना होगी ।

HomeChhattisgarhदुर्ग स्टेशन से चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन बिलासपुर स्टेशन के...

Date:

उसलापुर रेलवे स्टेशन को दूसरा उपनगरीय स्टेशन का नया रूप दिया जा रहा है । उसलापुर रेलवे स्टेशन में नया साल में नई सुविधा का विस्तार ।

बिलासपुर – 01 मई, 2023

विगत वर्ष में बिलासपुर शहर का विकास बहुत तेजी से हुआ है इस शहर की भौगोलिक संरचना के हिस्से में नए रिहायशी इलाके भी जुड़े है । इस शहर के पश्चिम क्षेत्र उसलापुर में भी बड़ी संख्या में कार्य स्थल एवं निवास होना प्रारम्भ हुआ है । ऐसी स्थिति में उसलापुर स्टेशन भी एक नए उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य चरण बद्ध तरीके से किया जा रहा है । उसलापुर स्टेशन को बिलासपुर नगर का एक नया उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य प्रारंभ किया गया है एवं यहां रेल यात्रियों की सुविधाओं का क्रमिक विकास किया जा रहा है, यहां के रेल यात्री कई ट्रेनों में अब उसलापुर से ही यात्रा कर सकेंगे । रेल यात्रियों की मॉग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे बोर्ड के द्वारा कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिनांक 24 अप्रैल, 2023 से उसलापुर स्टेशन में दिया गया एवं कुछ का दिनांक 01 मई, 2023 से दिया जा रहा है ।
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दुर्ग एवं कटनी मार्ग से हो कर आने-जाने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन दाधापारा-उसलापुर होकर किया जायेगा । जिसके अनुसार (1) 15159/ 15160 छ्परा-दुर्ग-छ्परा सारनाथ एक्स, (2) 12853/ 2854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस (3) 12823/12824 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं (4) 12549/ 12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस बिलासपुर के स्थान पर उसलापुर होकर चलेगी । उक्त गाडियों को अपने परिवर्तित मार्ग दाधापारा से उसलापुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी । उसलापुर स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों की समय सारणी में कुछ आंशिक परिवर्तन किया गया है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...

डिजिटल निगरानी से बदलेगा कानून-व्यवस्था का चेहरा: हर एफआईआर पर ऑनलाइन नजर, 255 ऑनलाइन जुआ लिंक ब्लॉक…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• प्रदेश में हर एफआईआर की डिजिटल मॉनिटरिंग...