30.3 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल से पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्पी श्री अजय मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

HomeRaipurरायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल से पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्पी...

Date:

रायपुर, 03 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री ने कहा – श्री मंडावी ने अपनी कला से जिन ऊंचाईयों को छुआ, वह आने वाली पीढ़ी के लिए है प्रेरणादायी 
    

  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कल शाम यहां उनके निवास कार्यालय में  पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्प के सिद्धहस्त कलाकार श्री अजय मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मंडावी को देश के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने काष्ठ कलाकार श्री मंडावी केवल कांकेर जिले ही नहीं अपितु छत्तीसगढ़ के भी गौरव हैं। आदिवासी समुदाय के इस कलाकार की अद्भुत कला और शिल्प से प्रदेश को नई पहचान मिली है। किसी भी प्रकार के विधिवत् प्रशिक्षण और किसी तरह की आर्थिक सहायता के बिना अपने ही सीमित संसधानों से कला के क्षेत्र में जिन ऊंचाईयों को उन्होंने छुआ, वह आने वाले पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है। 
गौरतबल है कि श्री मंडावी ने अपनी कला की यात्रा  में अनेक सुंदर प्रतिमानों को गढ़ा है। इनमें से एक मुख्यतः शांता आर्टस कला समूह ऐेसे बंदी समूह का प्रतिष्ठित नाम हैे, जिसके अधिकांश सदस्य अलग-अलग समय में नक्सली बारदात से छूटकर कला के माध्यम से समाज के मुख्यधारा में जुड़ गए हैं। यह एक ऐसा सेतु है, जो कैदियों के पुर्नवास के लिए नैतिक ढंग से आर्थिक उपार्जन करने के लिए बनाया गया है। इसके प्रशिक्षक और मार्गदर्शक काष्ठ कलाकार श्री अजय मंडावी हैं, जो कैदियों को कला की शिक्षा देने की साथ ही उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से समाज में एक बेहतर मुनष्य के रूप में गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए तैयार करते है। वे इन कैदियों के लिए एक बेहतर सामाजिक वातावरण भी रचते हैं। 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...